मूकनायक/राम लाल यादव
संपादक राजस्थान
काठमांडू :- वैश्विक स्तर पर भारत- नेपाल के गौरव को बढ़ाने वाला संगठन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वैश्विक शांति सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन में श्रीमती आशा डामोर अध्यक्ष रायना विकास सेवा संस्थान डुंगरपुर राजस्थान को चयनित किया गया है।मंच के संयोजक डॉक्टर कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट- वेस्ट लॉ फर्म नेपाल ने बताया कि चयन समिति के अध्यक्ष डॉ.एच. सी. गणेशिया प्रसिद्ध कानून विद एवं ग्लोबल चांसलर रोमा इंटरनेशनल कल्चर विश्व विद्यालय नई दिल्ली ने श्रीमती आशा डामोर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की वैश्विक यात्रा को प्रोत्साहित करने पर तथा विभिन्न संगठनों के माध्यम से तथा मंच द्वारा उनका पूर्व सम्मान मिलने पर मंच द्वारा उनके नाम को प्रमुखता से नेपाल में गठित बोर्ड सलाहकार समिति के प्रमुख डॉ विष्णु हरि नेपाल पूर्व राजदूत जापान द्वारा अवलोकन करने पर किया गया है।श्रीमती आशा डामोर को एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्याय मूर्ति परमानंद झा द्वारा भव्य समारोह में दिया जाएगा। 25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के सानिध्य में मंच पर श्रीमती आशा डामोर द्वारा मुख्य उद्देश्य भारत -नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनरुत्थान हो,भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरु के आसन पर पद स्थापित हो,भारत को सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले।

