चंबा में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
अनूप राही चंबा हिमाचल प्रदेश | हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। वाक्या पुलिस मैदान बारगाह में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय घटित हुआ जहां शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। मृतक की पहचान तारकेश्वर (34) पुत्र लाल चंद सिंह निवासी रहसून गंज, जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है। हादसे में घायल लालू कुमार (24) निवासी बिरवा, किशनगंज, दीनबंधु निवासी धुमली, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार और बालकेश्वर (35) साल पुत्र छठू माहतो निवासी धुमली, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।

