मूकनायक/दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत भारतभारी बाजार में स्थित कंपोजिट अंग्रेजी व बियर शॉप तथा देसी शराब की दुकान पर देर रात खुलेआम शराब बिकने का मामला सामने आया है इन दुकानों पर आधी रात के बाद भी शटर उठाकर ग्राहकों को शराब बेची जा रही है इतना ही नहीं शराब ओवररेट यानी निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेची जा रही है। यह पूरा मामला मीडिया के कैमरे में कैद हो चुका है जिससे अब स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
डुमरियागंज–रुधौली मार्ग पर स्थित इन दुकानों पर देर रात तक शराब बिकने के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है शराब के नशे में धुत युवक अक्सर सड़क पर हुड़दंग मचाते देखे जाते हैं जिससे आम जनता और राहगीरों के लिए माहौल असुरक्षित हो गया है
मामले में मीडिया टीम ने जब एसडीएम डुमरियागंज से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल नंबर नेटवर्क कवरेज से बाहर बताया गया इससे यह स्पष्ट होता है कि या तो प्रशासन को इस अवैध गतिविधि की जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है
राज्य सरकार द्वारा शराब दुकानों के संचालन के लिए निर्धारित समयसीमा रात 10 बजे तक तय की गई है इसके बाद किसी भी स्थिति में शराब बिक्री की अनुमति नहीं है लेकिन भारतभारी की ये दुकानें सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है
कुल मिलाकर सिद्धार्थनगर के भारतभारी क्षेत्र में देर रात तक चल रही शराब बिक्री न केवल सरकारी नियमों की अवहेलना है बल्कि सामाजिक ताने-बाने के लिए भी एक गंभीर खतरा बन चुकी है अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अवैध शराब कारोबार पर कब और कैसे लगाम लगाता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

