मूकनायक/नरेश जाटव
केला देवी/ करौली/ राजस्थान
करौली राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित किया जा रहे हैं राज्यपाल पुरस्कार अभिशंसा शिविर का ध्वज फहराकर उद्घाटन करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल प्रसाद मीणा ने कहा कि स्काउट गाइड मानव मात्र एवं जीवो की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड हमेशा अच्छी बातों का अनुसरण कर अपने आप के जीवन को सफल बनाएं
सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की राजस्थान राज्य भारत ब गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्धारित वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार चार दिवसीय आवासीय राज्यपाल पुरस्कार अभिशंशा शिविर का आयोजन 10 से 13 नवंबर तक किया जा रहा है जिसका उद्घाटन शिविर का झंडा फहराकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल प्रसाद मीणा किया
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल प्रसाद मीणा ने स्काउट गाइड को संगठन के प्रणेता लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफनसन बेडेन पावेल द्वारा बनाए गए नियमों को अपने जीवन में ढाले एवं अपने आपके जीवन को सफल एवं आदर्श बनाएं अपने जीवन में हमेशा अच्छे गुणों का अनुसरण करे एवं बुराई की ओर ना देखें जिससे आपका जीवन सुख मय हो उन्होंने जांच परीक्षा में सफल होने की बधाई देते हुए कहां की आप पढ़ाई में भी अब्बल रहे मन लगाकर पढ़ाई करें
इससे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के शिविर में पहुंचने पर सहायक शिविर पूरन सिंह डांगुर के नेतृत्व में गार्ड का ओनर देकर स्वागत किया
कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल प्रसाद मीणा का मुख्य परीक्षक एवं शिविर संचालक
प्रकाश चंद सुमन ने स्काउट संगठन की रीति के अनुसार कमिश्नर स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया जबकि परीक्षक राजेश कुमार गुर्जर अनिल पाल प्रधान सिंह मीणा विनोद कुमार चौधरी अजय सिंह शिवेंद्र दुबे ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया
शिविर संचालक एवं मुख्य परीक्षक प्रकाश चंद सुमन ने बताया कि शिविर में स्वामी विवेकानंद राजकीय विद्यालय टोडाभीम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघानिया लोहरॉ गज्जूपुरा पालनपुर भावली डुकावली नाढ़ौती नि शब्द मुख बधिर विद्यालय एकट बोधग्राम करौली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
जुगीनपुरा के 104 स्काउट
भाग ले रहे हैं
सीओ स्काउट करौली के अनुसार जांच शिविर में सफल स्काउट को माह जनवरी मैं जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
इस अवसर पर राष्ट्रपति रोवर मान प्रकाश शर्मा, रोवर लीडर धर्मराज गुर्जर ,राज्यपाल पुरस्कार रोवर केशव देव शर्मा आदि उपस्थित थे।

