मूकनायक/एम एस गौतम
सिरोही/ राजस्थान
नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत ने राष्ट्रीय पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओम प्रकाश कुमावत निवासी गांव जोयला हाल शिवगंज को जिला समन्वयक सिरोही पद पर मनोनीत किया। यह जानकारी डॉ ललित नारायण आमेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत ने दी। पर्यावरण प्रेमी ओम प्रकाश कुमावत पिछले 15 वर्षों से अनवरत जन्मदिन, पुण्यतिथि,शादी-समारोह में पौधा -रस्म को सामाजिक संस्कार बनाने में प्रेरक पहल की है जो एक व्यक्ति एक पौधा मिशन राजस्थान संस्थापक हैं। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत का मूल उद्देश्य सरकारी जन कल्याण योजना को धरातल पर डिजिटल मंच के माध्यम से पहुंचाना। पर्यावरण प्रेमी ओम प्रकाश कुमावत का पर्यावरण के प्रति समर्पित व निस्वार्थ सेवा के लिए जिला समन्वयक पद पर मनोनीत कर डिजिटल मंच से युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों शासन और नीति निर्धारण की प्रक्रियाओं से होने के लिए भारत सरकारी की एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओ आमजनता तक साझा किया जायेगा।पर्यावरण प्रेमी मे खुशी की लहर,पन्नालाल वेराजेतपुरा ने नेशनल युथ पार्लियामेंट आफ द भारत का आभार व्यक्त किया।

