मूक नायक/नरेश जाटव
कैलादेवी/करौली/राजस्थान
कैलादेवी करौली जिले में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ’मेरा युवा भारत करौली’ की ओर से आज दिनांक 10 नवंबर 2025 को यूनिटी मार्च 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु एक विशाल पदयात्रा का आयोजन राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विधालय मोहन नगर हिंडौन सिटी से प्रारंभ हुआ।
पदयात्रा में हजारो युवाओं, आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगे झंडों, राष्ट्रभक्ति नारों और अनुशासित कतारबद्ध युवाओं ने पूरे शहर में एक प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत यह मार्च ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सन्देश को जन जन तक पहुचाया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की चित्र पट पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
पदयात्रा के दौरान शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के महापुरुषो को नमन किया गया ।
कार्यक्रम में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल, निर्मल महाविद्यालय, अग्रसेन महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय के युवाओं, रतनी देवी कॉलेज के युवाओं,एक कदम और संस्थान,अमर शशि बाल ग्रह द्वारा सांस्कृतिक लोकगीत एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले युवाओं को माय भारत की ओर से अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री जितेन्द्र मीणा जी उपस्थित रहे।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के जीवन, उनके नेतृत्व और भारत की एकता में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने यह भी कहा कि युवा शक्ति यदि सरदार पटेल के आदर्शों पर चले, तो राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
पूर्व मंत्री जी कहा की यूनिटी मार्च, हिण्डौन में हजारों लोगों ने भाग लिया करौली के आमजन के सहयोग से अभूतपूर्व पदयात्रा का आयोजन किया गया माय भारत एवं हिंडौन सिटी के आम जन ने यूनिटी मार्च के माध्यम से देश के लोह पुरुष सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के वरिशष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लेकर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया तथा युवाओं को प्रेरणादायक संदेश दिए।
पदयात्रा के संयोजक महेंद्र मीना ने स्वदेशी को बढ़ावा देने का सन्देश दिया
वही जिला अध्यक्ष द्वारा ने युवा को नशे से दूर रहने का आह्वाहन किया।
कार्यक्रम में अन्य संगठन संभाग प्रभारी श्री हेमराज मीना, संगठन जिला प्रभारी श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री गोवर्धन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया,कार्यक्रम जिला संयोजक श्री महेंद्र सिंह मीना ,प्रत्याशी हिंडौन सिटी श्रीमती राजकुमारी जाटव , प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व विधायक रमेश चंद मीणा,मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, पूर्व पालिका अध्यक्ष अजय मित्तल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष भूर सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जरप्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मा डागुर, जिला उपाध्यक्ष शिब्बू राम मीणा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमेंद्र वशिष्ठ, केशव विद्या मंदिर निदेशक ओमप्रकाश गौतम, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य पप्पू रामकोली, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय अध्यक्ष रामदयाल , जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा लज्जरामी, जिला उपाध्यक्ष अमितपारीक, नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद, शेर मंडल महामंत्री संपत लाल कोली, पूर्व पार्षद नाहर सिंह राजोरा, प्रवक्ता कप्तान सिंह तोमर,आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
मंच संचालन अत्यंत प्रभावशाली एवं अनुशासित रूप में शिक्षा विभाग से श्रीमती अनीता मीना द्वारा किया गया, जिनके माध्यम से पूरे कार्यक्रम की ऊर्जा बनी रही और सभी वक्ताओं व प्रतिभागियों को समयानुसार मंच प्रदान किया गया।
’मेरा युवा भारत करौली’ के इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि आज का युवा राष्ट्र निर्माण, एकता और समाजहित में अपने कर्तव्यों को लेकर जागरूक है। इस ऐतिहासिक आयोजन ने सरदार पटेल के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी जी ने बताया कि जिले की द्वितीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन 10 नवंबर को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन सिटी में किया गया।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने भारत की अखंडता, एकता और विकास के लिए निरंतर योगदान देने की शपथ भी ली।
आमजन के द्वारा पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल, अनुशासित और प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग मेरा युवा भारत लेखा अधिकारी अंशु अग्रवाल, कार्यालय सहायक नेहरू लाल बैरवा, एक कदम ओर फाउंडेशन की ओर से , सपना राजपूत, विक्रम राजपूत, माय भारत वॉलिंटियर उपासना कुमारी, अंजू मीणा एवं समस्त माय भारत टीम का विशेष सहयोग रहा।

