Thursday, February 26, 2026
Homeबाँसवाडामुस्कान यादव का इलाज के दौरान मौत पर निष्पक्ष जांच व आर्थिक...

मुस्कान यादव का इलाज के दौरान मौत पर निष्पक्ष जांच व आर्थिक सहायता की मांग,यादव समाज जिला बांसवाडा ने दिया ज्ञापन

मूकनायक/स्टेट संपादक राम लाल यादव
बांसवाड़ा/राजस्थान

यादव समाज जिला बांसवाड़ा ने मुस्कान यादव की इलाज के दौरान मौत पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत कर समाज जनों ने जिला कलेक्टर महोदय से मुस्कान की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही आपदा सहायता कोष से आर्थिक सहायता की मांग की। मुस्कान के पिता ध्रुवशंकर यादव अत्यंत गरीब है और पुत्री के इलाज के पर कर्ज लेकर इलाज कराया है। जिससे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता ध्रुवशंकर यादव ने यादव समाज जनो को बताया कि चिकित्सा के दौरान डॉक्टर हितेंन व्यास द्वारा राशि की मांग की! इलाज में पूरी राशि नहीं देने पर , गम्भीर अनियमितता की जिसकी वजह से मेरी बेटी की मौत हुई है! मणिलाल यादव ने मांग कि मुस्कान की मौत के निष्पक्ष जांच की जावे एवम आपदा राहत कोष से परिवार को राहत प्रदान की जावे। ज्ञापन देने में समाज के संरक्षक अमरजी भगत, पूर्व नर्सिंग अधीक्षक शंकरलाल यादव , अजाक के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, अजाक के महासचिव विट्ठल यादव, वेलफेयर सोसाइटी के जिला महासचिव मणिलाल यादव, नारायणलाल यादव, विट्ठल यादव, कालूराम यादव, पूंजीलाल यादव कुआ, पार्षद भरत यादव, रामशंकर यादव, नानजी भाई, शंकरलाल यादव, कन्हैयालाल यादव, रामलाल यादव, धनेश्वर यादव, कांतिलाल यादव, एडवोकेट मणिलाल यादव, रतनलाल यादव, नारायणलाल यादव, भानु प्रताप आदि ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए मुस्कान यादव को निष्पक्ष न्याय की बात रखी ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments