Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादनगर रावली रोड पर फिर एक और सड़क हादसा, दो की मौत...

मुरादनगर रावली रोड पर फिर एक और सड़क हादसा, दो की मौत तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, चालक फरार

मूकनायक/
रहमतूनिशा
मोदीनगर/ गाजियाबाद/उत्तर प्रदेश/

मुरादनगर में रावली सुराना मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना देर रात गांव काकड़ा के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरे। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और एक ऑटो से टकराते हुए पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतको की पहचान गांव सुराना निवासी कुतुबुद्दीन और आशा कार्यकर्ता कृष्णा देवी के रूप में हुई। कुतुबुद्दीन, कृष्णा देवी को मुरादनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गांव सुराना छोड़ने जा रहे थे। कृष्णा देवी ने कुतुबुद्दीन की पुत्रवधू को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कृष्णा देवी व कुतुबुद्दीन को निवोक अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह करीब तीन बजे दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि रावली सुराना मार्ग पर पिछले एक महीने के भीतर यह पांचवा एक सड़क हादसा है, जिनमें अब तक कुल छह लोगों की जान जा चुकी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments