मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
मित्रता मन का माधुर्य है, जीवन का संगीत है, रिश्तों की ताकत है, इंसानियत का तकाजा है, मित्रता सुरक्षा का रक्षाकवच है। यह संकट में मददगार और लाइफ इंश्योरेंस है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। घर के पास एक अच्छे पड़ोसी का साथ मिल जाए तो मकान की कीमत दोगुनी हो जाती है, परंतु जिंदगी में एक अच्छे मित्र का प्रवेश जीने के मजे को चार गुना बढ़ा देता है। हालांकि आजके युग में स्वार्थी मित्रों की संख्या अधिक है ।
बचपन से लेकर अब तक यदि कोई मित्र आपके साथ है तो समझिए, यह आपके जीवन की सबसे खूबसूरत किस्मत है। मकान जितना पुराना होता है, उतना ही कमजोर होता है, परंतु दोस्ती जितनी पुरानी होती है, उतनी ही मजबूत होती है। सारी दुनिया ही आपसे रूठ क्यों न जाए, यदि आपके पास एक अच्छे मित्र का साथ है तो समझिए कि इस दुनिया में आपसे ज्यादा भाग्यशाली कोई नहीं है..
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

