Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedभामाशाहों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में जर्सी वितरण कार्यक्रम का...

भामाशाहों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में जर्सी वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – : आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में जर्सी एवं फ़र्श वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भामाशाहों द्वारा विद्यार्थियों के लिए सराहनीय सहयोग दिया गया।कार्यक्रम का संचालन दीपशिखा शर्मा द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अमर सिंह बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह ममता सक्सेना द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के बालक-बालिकाओं के लिए 80 जर्सियाँ एवं विद्यालय के लिए एक बड़ा फ़र्श भेंट किया गया।वहीं ग्राम पंचायत दौलतपुरा की सरपंच ममता मीणा ने कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए 20 जर्सियाँ प्रदान कर सहयोग दिया।इसी क्रम में शिक्षिका उमा शर्मा द्वारा विद्यालय के लिए एक बड़ा फ़र्श दिया गया।सभी भामाशाहों के इस उत्कृष्ट योगदान पर प्रधानाचार्य कृष्णा गुप्ता ने विद्यालय परिवार की ओर से उनका स्वागत-सत्कार करते हुए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ —बनवारीलाल डूडी, सीताराम गुर्जर, महेश मीणा, पप्पूलाल मीणा, दीपशिखा शर्मा, उमा शर्मा, सुमित्रा मीणा, शीला मंगल, यादवेंदु शर्मा, कमरुद्दीन, रामस्वरूप मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा, संतोष कुमार, गोपाल महावर, बंशीलाल — सहित सरपंच प्रतिनिधि रामसिंह मीणा, मनीराम मीणा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामधन मीणा, हरीराम मीणा, चेतराम मीणा, राकेश कुमार मीणा, राकेश कुमार मीणा (कानपुर), छोटेलाल मीणा, कैलाशचंद मीणा उपस्थित रहे।भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments