Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडभांडेर कृषि उपज मण्डी में धान की रिकॉर्ड आवक

भांडेर कृषि उपज मण्डी में धान की रिकॉर्ड आवक

मूकनायक / गोपाल दोहरे पत्रकार

भांडेर/ भिंड /मध्य प्रदेश

भांडेर, 20 नवम्बर । स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति भांडेर में इस सीजन धान की आवक ने नया रिकॉर्ड बनाया है। गुरुवार को मण्डी में लगभग 15,000 क्विंटल धान की एक-दिन में आवक दर्ज की गई।

किसानों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने और फसल अच्छी होने से इस बार उत्पादन बढ़ा है, जिसके कारण मण्डी में आवक भी अधिक हो रही है। मण्डी प्रशासन के अनुसार अभी आने वाले दिनों में और ज्यादा आवक की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए तौल, भंडारण और खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments