Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबुद्ध धम्म संदेश रैली का रायगढ़ एवं जांजगीर-चांपा में स्वागत

बुद्ध धम्म संदेश रैली का रायगढ़ एवं जांजगीर-चांपा में स्वागत

बाबासाहेब के दृष्टिकोण से बुद्ध धम्म पर संगोष्ठी का आयोजन

बिलासपुर। बुद्ध धम्म प्रचार समिति, काजलवाणी (छिंदवाड़ा) द्वारा आयोजित “बुद्ध धम्म संदेश रैली” का शुभारंभ 31 अक्टूबर 2025 को दीक्षाभूमि, नागपुर से किया गया। यह रैली 5 नवंबर 2025 को रायगढ़ पहुंचेगी और 6 नवंबर 2025 को जांजगीर-चांपा में आगमन करेगी।

रायगढ़ में रामनामी भवन, हीरानगर, मिट्ठूमुड़ा में शाम 5 बजे से 8:30 बजे तक “धम्म विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य उद्बोधक के रूप में सम्मा. केशव सोमकुंवर (संरक्षक, बुद्ध धम्म प्रचार समिति धम्मगिरि काजलवाणी एवं सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त) उपस्थित रहेंगे।

बुद्ध धम्म संदेश रैली का नेतृत्व केशव सोमकुंवर द्वारा किया जा रहा है। यह रैली विगत वर्षों में भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर धम्म का प्रचार-प्रसार कर चुकी है। इस वर्ष भी यह रैली बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की अपेक्षानुसार बुद्ध के उपदेशों और धम्म को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश लेकर निकली है।

इस अवसर पर रायगढ़ में आयोजित विचार संगोष्ठी का विषय रहेगा —
“बाबासाहेब आंबेडकर के दृष्टिकोण से बुद्ध के धम्म पर विचार संगोष्ठी”।

संगोष्ठी में नए वर्ष 2026 के कैलेंडर, धम्म साहित्य, बुद्ध और उनका धम्म पुस्तक एवं संविधान संबंधी पुस्तिकाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही अखिल भारतीय धम्म ज्ञान परीक्षा-2026 में प्रवेश हेतु फॉर्म भी वितरित किए जाएंगे।

आयोजन में डॉ. आंबेडकर जयंती संयुक्त आयोजन समिति रायगढ़ एवं बुद्ध धम्म प्रचार समिति की प्रमुख भूमिका रहेगी।

🔷 जांजगीर-चांपा में रैली का आगमन –

6 नवंबर 2025
रैली 6 नवंबर (गुरुवार) को डॉ. अंबेडकर चौक, जांजगीर पहुंचेगी। यहाँ शाम 5 बजे से बुद्ध धम्म प्रचार रथ के माध्यम से प्रवचन एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान बुद्ध और अंबेडकर पर आधारित साहित्य व कैलेंडर का वितरण एवं बिक्री भी की जाएगी।

बुद्ध-अंबेडकर मिशन प्रचार समिति, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवियों, बौद्ध अनुयायियों एवं आंबेडकर विचारधारा से जुड़े।

कार्यक्रम का उद्देश्य –

बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के विचारों और बुद्ध के धम्म संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, समानता, शांति और करुणा के संदेश को जन-जन तक प्रसारित करना।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments