मूकनायक /राम लाल यादव
संपादक राजस्थान
डॉ अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी एवं डॉ.आंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी अजाक के संयुक्त तत्वाधान में अंबेडकर सर्किल बांसवाड़ा मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। मणिलाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शंकर यादव पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान सरकार जयपुर रहे। कार्यक्रम में भारतीय संविधान उद्देशिका का वचन कर शपथ दिलवाई गई! कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें अभी भारत सरकार के द्वारा एसआईआर फॉर्म भरे जा रहे हैं जिस में बीएलओ को पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए इस कार्य को संपादित करवाना है, साथ ही आने वाले समय में 100% मतदान भी करवाकर सहयोग प्रदान करना है! अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष कोदरलाल परमार, अजाक के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण यादव सुरपुर, महासचिव विट्ठल यादव, धर्मेंद्र करोटिया मगनलाल यादव सागवाड़ा गोवर्धन जी यादवडूंगरपुर, दीपक जी राठौड़ सुंदरलाल जी डबकर, संतोष वाल्मीकि, प्रीतम जी मेघवाल, झाबरमल शंकरलाल यादव, कालूराम यादव बोरी, विट्ठल यादव घाटोल हीरालाल तेजपुर, महेश यादव, शंकर यादव पूर्व नर्सिंग अधीक्षक, हीरालाल सांडेरा, अमरजी भगत, शंकरलाल खान्दु कॉलोनी, अशोक कुमार, भरत पार्षद, लक्ष्मण भाई पाचलवासा, अनिल परमार, आदि उपस्तिथ रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मणिलाल यादव के द्वारा किया गया।

