Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में एक बीघा गन्ना जलकर राख; सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या...

बस्ती में एक बीघा गन्ना जलकर राख; सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या में पुआल जलाने से हादसा

मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर/बस्ती, उत्तर प्रदेश

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में एक किसान का एक बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। यह घटना एक महिला द्वारा अपने खेत में पुआल जलाने के दौरान हुई, जिसकी आग इन्दल प्रसाद के खेत तक फैल गई।

आग की लपटें और धुआं देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

पीड़ित किसान इन्दल प्रसाद ने बताया कि यदि ग्रामीण समय पर नहीं पहुंचते तो कई बीघे की फसल जल सकती थी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments