मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर/बस्ती, उत्तर प्रदेश
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सल्टौवा गोपालपुर के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने कार का फोटो और वीडियो सहित उसका नंबर नोट कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल का नंबर UP 51 BL 0843 और कार का नंबर UP 51 BE 0210 है। यह घटना सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौवा गोपालपुर के पास हुई।

