मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी महज कुछ महीनों पहले विवाह बंधन में बंधे युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी घटना के पीछे प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा पति बताया जा रहा है पुलिस ने घटना का खुलासा दो घंटे के भीतर कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
घटना परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर बड़का पुरवा गांव की है गुरुवार की शाम गांव के ही रहने वाले नवविवाहित युवक अनीश पर अचानक गोली चला दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस ने घायल अनीश को इलाज के लिए अयोध्या के लिए रेफर कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अनीश की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परशुरामपुर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी शुरुआती पूछताछ और तकनीकी जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या किसी बाहरी हमले का परिणाम नहीं बल्कि सोची समझी साजिश का हिस्सा है पुलिस ने शक के आधार पर अनीश की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल करते हुए पुलिस के सामने पूरी कहानी उजागर कर दी।
पुलिस के अनुसार अनीश की पत्नी का विवाह से पूर्व एक युवक से प्रेम संबंध था शादी के बाद भी उनकी बातचीत जारी रही जिस पर अनीश ने कई बार आपत्ति जताई पति की ओर से बढ़ते विरोध को देखते हुए पत्नी और उसके प्रेमी ने अनीश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गुरुवार को उसी योजना के तहत प्रेमी ने अनीश पर अवैध तमंचे से गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बताया कि सूचना मिलते ही संयुक्त टीम गठित कर अपराधियों की तलाश शुरू की गई कॉल डिटेल और संदिग्धों की गतिविधियों को आधार बनाकर टीम ने दोनों को दबोच लिया उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा खोखा कारतूस और बाइक बरामद की गई है पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अनीश शांत स्वभाव का युवक था और किसी से विवाद नहीं रखता था उसकी शादी अभी कुछ माह पहले ही हुई थी इसलिए घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिला क्षेत्र में बढ़ती ऐसी घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की मांग की है।
पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा साथ ही पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है ताकि किसी और की संलिप्तता हो तो उसे भी कानून के दायरे में लाया जा सके।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सामाजिक और वैवाहिक रिश्तों के बीच जब अविश्वास और छल आ जाता है तो उसका परिणाम कितना भयावह हो सकता है।

