
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
नैनवां – बूंदी पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन व वृत्ताधिकारी वृत्त नैनवा राजू लाल मीणा के सुपरविजन में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमलेश कुमार पु. नि. थाना अधिकारी में पुलिस टीम ने पार्षद एडवोकेट वह पूर्व लोक अभियोजन अधिकारी के साथ सुपारी लेकर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैमामला इस प्रकार है कि दिनांक 24/11/2025 को फरियादी ओमप्रकाश पुत्र सोजीलाल जाति गुर्जर उम्र 47 साल निवासी वार्ड नंबर 3 नैनवा थाना नैनवा जिला बूंदी में एक लिखित रिपोर्ट इस आश्य के पेश की दिनांक 23.11.25 को शाम को 6:30 बजे की बात है कि देई नैनवा रोड पर स्थित रामबाबू की चाय की दुकान पर बैठा था वहां से उठकर मेरी मोटरसाइकिल के पास घर आने के लिए आया और मोटरसाइकिल पर बेटा ही था कि वहां पर रोड के किनारे खड़ी एक सफेद रंग की कर से चार व्यक्ति हाथ में लोहे के शरीए व लकड़ी के डंडे लेकर उतरे और उक्त अज्ञात चारों व्यक्तियों ने आते ही कहा कि आज मौका मिला है इसे जान से खत्म कर दो, इतने में ही मुझे जान से खत्म करने के इरादे से मेरे सिर पर लोहे के शरीए से हमला करने की कोशिश की तो मैंने सरिया को अपने बाएं हाथ से पकड़ लिया तथा अन्य ने मेरे सिर पर गंभीर प्राण घातक हमला किया जिसमें गम्भीर चोट लगी थी उक्त घटना पर मुकदमा नंबर 349/ (2) 2025 धारा 115 / (2), 189 / (2), 110 बीएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया ।तकनीकी विश्लेषण व अथक प्रयासों के उपरांत जानलेवा हमले के आरोपी1 मोनु पुत्र खेमचंद उम्र 27 साल निवासी धाकड़ कॉलोनी बड़ी हवेली हिंडौन थाना कोतवाली जिला करोली 2 विशाल सिंह मदेरणा पुत्र श्री ओमवीर सिंह वीर उम्र 20 साल निवासी सेरीकला जिला भरतपुर 3 रवि उर्फ गोलू पुत्र महावीर उम्र 22 साल निवासी जरखोदा थाना करवर जिला बूंदी को नदबई भरतपुर से डिटेन किया गया । प्रकरण में बाद अनुसंधान धारा 49 , 112 , 61 (2)बीनएस जोड़ी गई । सुपारी लेने वाले आरोपी कौशल पुत्र रामसहाय उम्र 25 साल निवासी बामन गांव थाना नैनवा जिला बूंदी 2 आबिद हुसैन पुत्र श्री निसार अहमद उमर 29 साल निवासी वार्ड नंबर 16 चुंगी नाका नैनवा थाना नैनवा जिला बूंदी को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया मुख्य षड्यंत्रकर्ता सूत्रधार राजकुमार गुर्जर व इसके साडू नवनीत गुर्जर निवासी बामनगांव व अन्य की तलाश जारी है ।पुलिस टीम – कमलेश कुमार पु. नि. खुमान सिंह हैंड कानि. 203 , बुधराज कानि.1292 , आरिफ कानि. 993 रामेश्वर कानि. 1175 , रामप्रसाद कानि. 1268 , बल्लेसिह कानि. 972 , विनोद कानि. 912 ,महावीर कानि. 1155 , राजेन्द्र कानि. 219 , सुरेश कानि. 1028 , सुरज्ञान कानि. 949 , शमसेर कानि. 1181

