Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedनिगम महापौर पूजा विधानी ने किया देवी नगर का निरीक्षण, अध्यक्ष अलीम...

निगम महापौर पूजा विधानी ने किया देवी नगर का निरीक्षण, अध्यक्ष अलीम अंसारी के संघर्षों से शुरू हुई महत्वपूर्ण कार्रवाई — खुले बाउंड्री वॉल बनाने हेतु की घोषणा

मूकनायक/ जहुर अली
बिलासपुर।

देवी नगर विकास समिति के अध्यक्ष अलीम अंसारी एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य द्वारा वार्ड क्रमांक 21 देवी नगर की समस्याओं को लेकर किए गए लगातार प्रयास और संघर्ष अब असर दिखाने लगे हैं। समिति के ज्ञापन के आधार पर नगर निगम महापौर पूजा विधानी आज देवी नगर पहुँचीं और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्ट्रीट लाइट बंद रहने, नालियों की सफाई न होने, बिजली खंभों की खराब स्थिति, अवैध निर्माण तथा मोहल्ले में असामाजिक गतिविधियों जैसी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

अलीम अंसारी के सकारात्मक प्रयासों ने दिलाया बड़ा लाभ

वार्ड में व्याप्त वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर अलीम अंसारी लगातार निगम से संवाद कर रहे थे।
उनकी पहल पर—

  • 48 घंटे के भीतर सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक करने
  • तुरंत नाली सफाई शुरू करने
  • पुराने और जर्जर बिजली खंभों को बदलने के निर्देश महापौर ने जारी किए।

देवी नगर के सभी गली में बाउंड्री वॉल — महापौर का बड़ा निर्णय

निरीक्षण के दौरान महापौर पूजा विधानी, ज़ोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला तथा अन्य अधिकारी मोहल्ले के सभी गलियों का भी जायजा लिया। रेलवे लाइन के किनारे खुले गली वर्षों से क्षेत्र में भय और असुविधा का कारण बने हुए थे।

महापौर ने मौके पर स्पष्ट कहा कि देवी नगर की सभी गलियों में खुले हुए बाउंड्री वॉल से नशाखोरी व चोरी जैसी घटनाएं होती रहती हैं। इनके निराकरण के बाद वार्डवासियों को सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।

यह घोषणा देवी नगर के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि खुले हुए गली दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बने हुए थे।

अध्यक्ष अलीम अंसारी ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे हैं और आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। महापौर द्वारा उठाए गए आज के सकारात्मक कदमों से पूरे देवी नगर को लाभ मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्रवासियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित मोहल्ला मिले।

महापौर व ज़ोन कमिश्नर के साथ देवी नगर विकास समिति के अध्यक्ष अलीम अंसारी सहित समिति के वरिष्ठ जन, पदाधिकारी, सदस्य तथा मोहल्लेवासी शामिल थे, जिसमें मुख्य रूप से नारायण मिश्रा, पी के दुबे, बी आर बंजारे, मन्नू पासवान, हाजी अहमद हुसैन, कांति जोगी, अनिल बंजारे, शब्बीर सिद्दीकी, फारूक अली, कलीम अंसारी, पी डी अनुरागी, पाठेलाल कुर्रे, वैभव कुमार, अनिल पात्रे, प्रशांत यादव, सी के डेनियल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments