मूकनायक /नरेश जाटव
करौली/राजस्थान
करौली। टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 के अंतर्गत मीडिया वर्कशाप का आयोजन एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में किया गया वर्कशॉप को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीना ने कहा कि देश-प्रदेश में यह कैंपेन चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य आमजन को तंबाकू और तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग पर तंबाकू की गिरफ्त बढती जा रही है और युवा वर्ग तंबाकू उत्पादों के सेवन से अछूता नही है जिसका स्वास्थ्य पर वितरित प्रभाव हम सब देख सकते है। उन्होंने बताया कि सरकारें तंबाकू के दुष्प्रभावों की जागरूकता के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसी के तहत टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 का संचालन किया जा रहा है जो 8 दिसम्बर तक आयोजित होगा। कैम्पेन के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा 6 प्रमुख रणनीतियां तय की गई जिन पर 60 दिवसीय कार्य योजना में कार्य किया जावेगा तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान गाइडलाइन की पालना,तम्बाकू मुक्त ग्राम,सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध अधिनियम 2019 के प्रावधानों के अंतर्गत एनफॉर्समेन्ट कार्यवाही ,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस् जन-जागरूकता तथा तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श एवं एन्फोमेन्ट इत्यादि के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने करौली को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए मीडिया के सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि हम जागरूकता के प्रयास कर रहे हैं आप तंबाकू के दुष्प्रभावों से आमजन को अवगत करावें ।उन्होने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यालयों का तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सेन्सेटाईज किया गया है, ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए ग्राम सभा मेंप्रस्ताव लिये जा रहे है। स्कूल प्रोग्राम में माध्यम से तंबाकू मुक्त विद्यालय में 9 इंटीकेटर पर कार्य किया जा रहा है।चिकित्सा संस्थाओं, आंगनबाडी केन्द्रो, वीएचएसएनसी कमेटी और महिला आरोग्य समिति पर तंबाकू सेवन न करने की शपथ का आयोजन एवं चालान प्रक्रिया की जा रही है। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. ओम प्रकाश महावर, सहायक निदेशक सूचना जनसंपर्क धर्मेंद्र कुमार मीणा, डीपीओ द्वितीय मुकेश कुमार गुप्ता, डीपीसी- आईईसी लखन सिंह लोधा, डीसी बालकृष्ण बंसल और मीडिया कर्मी मौजूद रहे

