
राजस्थान/भरतपुर/डीग
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
डीग – पंचायत समिति रूपवास के ग्राम पंचायत जोतरोली की सरपंच रजनी कुमारी ने पंचायत में हेड पंप लगवाने के लिए भरतपुर सांसद संजना जाटव को ज्ञापन दिया । जोतरोली रानपुर के सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जोतरोली ग्राम पंचायत में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है ।जनता खारा पानी पीने को मजबूर हैं तथा कूओ से पानी खींच कर लाते हैं और इसकी दूरी करीब एक किलोमीटर दूर है । लोगों ने भरतपुर सांसद संजना जाटव से निवेदन किया कि रानपुर में सुरेन्द्र सिंह के घर के पास डीप बोर और राजपुरा के बने सिंह के घर के पास हैड पंप स्वीकृत कराने की मांग रखी हैं । इस मौके पर सरपंच रजनी कुमारी, सुरेन्द्र सिंह, मानसिंह, बहादुर सिंह, शैतान सिंह , नेतिक अमित कुमार उनदेरिया पत्रकार, सतेंद्र सिंह, रिंकू आदि उपस्थित रहे ।

