मूकनायक/नरेश जाटव
कैलादेवी/ करौली/ राजस्थान
करौली जिले के कैलादेवी के पुरानी कार पार्किंग में लाइट के तार रोड पर पूरी तरह से नीचे आ रहे हैं। जिसके कारण रोड से निकलने वाले आम लोग और दुकानदारों के लिए यहां कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहां पास ही रह रहे दुकानदार राधे जाटव ने बताया कि काफी दिनों से लाइट के तार रोड पर आ रहे हैं और कोई लाइट विभाग का अधिकारी यहां आकर लाइट के तारों को नहीं देखता है वहां पास में ही विद्युत पोल होने के बावजूद भी लाइट के तार सामने दीवार पर बांध रखे हैं। जिससे दीवार में कभी भी करंट आने से वहां सामने वाले मकान में भी करंट फैल सकता है। जिससे दुर्घटना हो सकती है और कहां की यहां पर बच्चे बुजुर्ग एवं आम लोग एवं यहां से निकलने वालों के साथ किसी भी टाइम हादसा होने की संभावना बनी रहती हैं। और बताया की यहां रोजाना भारी मात्रा में वहान भी खड़े रहते हैं जिनके कारण भी दुर्घटना की आशंका रहती है। तथा पार्किंग के सभी दुकानदारों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्दी से जल्द लाइट के तारों को ऊंचा कराया जाए एवं मकान से हटाकर विद्युत पोल पर शिफ्ट किया जाए जो यहां कोई भी अनहोनी दुर्घटना होने से बच सके।

