मूकनायक /चंद्रशेखर
रूपवास /भरतपुर /राजस्थान
भरतपुर। जिले के बयाना शहर की नगर पालिका में अनीता कुमारी ने अधिशासी अधिकारी (EO) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की तथा नगरपालिका क्षेत्र की जानकारी लेते हुए सुव्यवस्थित प्रशासन और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर नगर पालिका स्टाफ ने स्वागत किया।

