Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानअजाक के द्वितीय सामूहिक सेवानिवृति समारोह के लिए पेम्पलेट का हुआ विमोचन

अजाक के द्वितीय सामूहिक सेवानिवृति समारोह के लिए पेम्पलेट का हुआ विमोचन

मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार

सांचौर – राजकीय सेवा से सेवानिवृत हुए राज्य कर्मियों के सम्मान में अजाक एसोसिएशन की ओर से सामूहिक सेवानिवृति समारोह आयोजित किया जाएगा। डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक), जिला शाखा सांचौर के बैनर तले द्वितीय जिला स्तरीय अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक सेवानिवृति सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह आगामी माह 25 दिसंबर, रविवार को उपखंड मुख्यालय सांचौर पर आयोजित किया जाएगा।

अजाक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बाबूलाल पारेगी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम श्रदेय 1008 महंत गणेशनाथ महाराज, मठाधीश, श्री गणेश शिव मठ सांचौर के पावन सानिध्य में यह समारोह डॉ. अम्बेडकर उद्यान, बी. ढाणी (सांचौर) परिसर में आयोजित होगा।

समारोह के आयोजन हेतु गुरुवार को महंत 1008 गणेशनाथ महाराज के कर-कमलों द्वारा पेम्पलेट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अजाक के जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल (लाछड़ी) सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

इस समारोह में ऐसे अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जो 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो रहे हैं।

अभी तक मिली सूचना के अनुसार अजाक जिला शाखा सांचौर के बागोडा, रानीवाड़ा, चितलवाना, सरनाऊ एवं सांचौर ब्लॉकों से 25 सेवानिवृत अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार की जा चुकी है।

अजाक की ओर से समारोह को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाँ की जा रही हैं। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भामाशाहों के सहयोग से साफा, माला, शॉल, मोमेंटो एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments