Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशभारी बरसात से अर्की में कई लोगों के घरों और गौशालाओं को...

भारी बरसात से अर्की में कई लोगों के घरों और गौशालाओं को हुआ नुकसान |

भारी बरसात के चलते इस बार अर्की क्षेत्र के बहुत सारे हिस्सों में घरों और गौशालाओं को भारी नुकसान हुआ है | प्रभावितों की मदद को आगे आई डॉ भीम राव अम्बेडकर महासभा अर्की उमा लाल सोलन अर्की | हिमांचल प्रदेश में भारी बरसात ने प्रदेश के कई इलाकों में बहुत नुक्सान हुआ है | इस बार गांव जड़ोल पंचायत कोलका, तहसील अर्की में कैलाश चंद का घर तथा शौचालय गिर गया था जिनका मकान तथा रसोई और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मनीष कुमार पुत्र स्व0 लेख राम ग्राम बझोट तहसील अर्की, जिन का मकान तथा रसोई बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुकी है| जबकि फूला देवी तथा धर्म चंद ग्राम शेल चांडॉ, पंचायत साईं में जिनका मकान जो गिरने की हालत में है बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई हैं और रसोई गिर चुकी है ये सभी लोग अनुसूचित जाति से संबंधित है। धर्म चंद जो कि लगभग 26 वर्षों से लकवे की वजह से बिल्कुल बेसहारा हो चुके हैं तथा दूसरों के घर में रह रहे हैं। प्रभावितों की मदद के लिए डॉ भीम राव अम्बेडकर महासभा अर्की की तरफ से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरीत की गई। राहत सामग्री में कपड़े, कंबल, चावल तथा आलू आदि वितरित किए है | प्रभावित परिवारों से जब सभा के सदस्य मिले तो उनका दर्द देख नहीं जा रहा था। लोग दूसरों के घरों में रहने के लिए मजबूर थे । राहत के नाम से न तो प्रशाशन से या सरकार से कोई भी सहायता अभी तक नहीं मिली है। सभा की तरफ से इन परिवारों को इस आपत्ति में और भी यथासम्भव मदद करने का आश्वाशन दिया गया। तथा प्रशाशन से अपील है कि इन गरीब अनुसूचित परिवारों की मदद की जाए। सभा द्वारा पहले भी गरीब बच्चों जो कि पैसे की कमी की वजह से स्कूल जाने में असमर्थ हो रहे थे को आर्थिक सहायता के रूप में किताबें तथा स्कूल फीस आदि की सहायता की थी। वही डॉ भीम राव अम्बेडकर महासभा अर्की के अध्यक्ष उमा लाल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यों के लिए हमारी सभा सदा तत्पर रहती है और इस प्रकार के सामाजिक कार्य करती रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments