हिमाचल प्रदेश में “अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निधि कानून” बनाने की मांग को लेकर राज्य कोर्डिनेशन कमेटी की बड़ी बैठक नगरोटा में | महाशा सभा के प्रधान उत्तमचंद की अध्यक्षता में चलो विधानसभा अभियान शुरू | किया कार्यकारिणी का गठन |
उत्तम चंद नगरोटा बगबां | ज़िला कांगड़ा कांगड़ा की विधानसभा नगरोटा में हिमाचल प्रदेश में “अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निधि कानून” बनाने के लिए मांग जोरों से चल रही है | इसी मुहिम की आगामी कार्य योजना – “चलो विधानसभा की ओर” के अंतर्गत स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य एवं महाशा सभा के प्रधान उत्तमचंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नगरोटा विधानसभा के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में “अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निधि विशेष कानून” के लिए चल रही मुहिम की पृष्ठभूमि और आगामी कार्य योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा उपरान्त उत्तमचंद की अध्यक्षता में एक नगरोटा विधानसभा की कमेटी का गठन किया गया।
“एससी,एसटी विकास निधि कानून के लिए नगरोटा विधानसभा कि यह कमेटी आने वाले दिनों में, हिमाचल प्रदेश में “अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति विकास निधि विशेष कानून” बनाने के मुद्दे पर स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष के साथ बैठक करेगी और जल्द हीं पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री से मिलेगी और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाती वर्ग के अधिकारों की बात रखेगी
इस बैठक में स्टेट कोलेशन की ओर से राजकुमार विद्यार्थी और सुखदेव विश्व प्रेमी तथा विशेष रूप से ऑल इंडिया अंबेदकर महासभा की राज्य अध्यक्षा एवं जिला पार्षद रूपरेखा,दलित अधिकार मंच कांगड़ा के अध्यक्ष अश्विनी मेहमी तथा पंचायत समिति नगरोटा की अध्यक्षा ने विशेष रूप से हिस्सा लिया और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की |

