Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणासंविधान और समाज को बचाने के लिए सबको एक मंच पर आना...

संविधान और समाज को बचाने के लिए सबको एक मंच पर आना होगा…डॉ अनिल रंगा

मूकनायक/ रमेश पोडिया
पानीपत/हरियाणा

पानीपत 28 अक्तूबर संविधान बचाओ समाज बचाओ मुहिम के तहत एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संविधान बचाओ समाज बचाओ अभियान के संचालक डॉ अनिल रंगा द्वारा की गई।
बैठक 22 जिलों के समाजसेवी,भिन्न भिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और बुद्धिजीवीयों ने भाग लिया।वक्ताओं ने संविधान निर्माण और संविधान निर्माता के नाम से हो रही छेड़छाड़ और संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर के अपमान व समाज के साथ हो रहे शोषण और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के अपमान पर गहरी पीड़ा व्यक्त की।
सभी ने सर्वसम्मति से डॉ अनिल रंगा को सर्वसहमति से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने का समर्थन किया और मुहिम को जन आंदोलन के रूप में आगे बड़ाने की बात कही।
डॉ अनिल रंगा ने कहा कि आज समाज कईं संगठनों और मंचों में बिखरा हुआ है, जबकि जरूरत है सबको एकसूत्र में पिरोने की। हरियाणा की मिट्टी में वीरो की कमी नहीं है लेकिन हमे अपने बीच में किसी साथी नेता मानने और उसके साथ खड़े होने की हिम्मत दिखानी होगी।अगर अब भी समाज एकजुट नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियाँ अधिकारों के लिए संघर्ष करने लायक़ भी नहीं रहेंगी।
डॉ रंगा ने कहा कि अब समय आ गया है जब हर व्यक्ति को संविधान और समाज की इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर आगे आना होगा।अंत में संविधान बचाओ समाज बचाओ मुहिम की कोर कमेटी का गठन किया गया और आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक 2 नवंबर को करनाल में करने का निर्णय लिया गया। डॉ रंगा ने इस बैठक लोगो से भारी संख्या में शामिल होकर अभियान को गति देने का आह्वान किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments