मूकनायक/ दिलीप कुमार
सिरोही/राजस्थान
सोमवार को शिवगंज उपखंड मुख्यालय पर मेघवाल समाज के वरिष्ठजनों, युवा साथियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर NSUI राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड की तुरंत रिहाई की मांग की, मेघवाल समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने बताया कि गत दिनों राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में RSS संगठन द्वारा शस्त्र पुजन का कार्यक्रम रखा था।जिसका NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जी जाखड और उनके साथियों ने इसका पुरजोर विरोध किया।जिसके फलस्वरूप RSS के कार्यकर्त्ताओं ने NSUI के पदाधिकारियों से मारपीट की एवं पुलिस प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री विनोद जाखड और उनके साथियों को 24 घंटे तक अलग-अलग थानों में घुमाकर विभिन्न संगीन धारा लगाकर कैद कर लिया है, जो कि निंदनीय है। उपरोक्त घटनाक्रम को लेकर मेघवाल समाज में भारी रोष व्याप्त है। सुमेरपुर शिवगंज क्षेत्र के मेघवाल समाज ने चेतावनी दी कि भजनलाल सरकार तुरंत प्रभाव से न्याय संगत कार्यवाही करते हुए प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड को रिहा करें अन्यथा प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किए जायेंगे जिसकी तमाम जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। इससे पूर्व मेघवाल समाज के युवा नदी ढाल पर बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर उद्यान में इकठ्ठा हुए व वहां से नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप पारंगी चांदाना, सुरेश कुमार नेतरा, हुकमाराम राठौड़ बलाना, सेराराम परमार कोसेलाव, मुकेश भटनागर सुमेरपुर, फुटरमल बिरामी, सुरेश मेघवाल कानपुरा, वचनाराम पुराडा, राजकुमार जाखोडा, रामचंद्र वाघेला जाखोड़ा, अमृतलाल कानपुरा, कैलाश पारंगी, विक्रम सुमेरपुर, सोहनलाल जाखोडा सहित समाज के युवा मौजूद रहें।
दिलीप कुमार/सिरोही कि रिपोर्ट

