मूकनायक /एम एस गौतम
सिरोही/ राजस्थान
सिरोही, 26 अक्टूबर 2025: रवीवार को वात्सल्य फाउंडेशन सिरोही ने आज मेघवाल समाज खूणी परगना आईनाथ मंदिर, आंबेश्वर में सामाजिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फाउंडेशन की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने समाज में गरीब, वंचित, और अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए सक्रिय कार्य करने का संकल्प लिया। फाउंडेशन की टीम ने बताया कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर अवसर मिल सकें। इस अवसर पर वीराराम छिबागांव, हीराराम गोडाना,भॅवर डांगी चूली, गोविंद मेई, वचनाराम सोलंकी, कल्पेश भेव, डीके सिद्धार्थ गोल, श्रवण जी, छगन जी उथमन, एम एस गौतम, महेंद्र नाथ जी, गोविंद दादावत अरठवाड़ा, गोविंद दादावत मोरली सहित अन्य गांवों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पावन अवसरपर यह स्नेह मिलन न केवल उत्सव का रूप ले चुका, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का माध्यम भी बन गया। एवम नई कार्यकारणी बनाई गई जिसमे वात्सल्य फाउंडेशन सिरोही की कार्यकारणी निम्न है ।
संस्थापक एडवोकेट एम एस गौतम
संयोजक हीराराम राठौड़
उप संयोजक डूंगाराम सोलंकी
कोषाध्यक्ष छगन राठौड़
सचिव गोविन्द मेई
सहसचिव भवर लाल
मिडिया प्रभारी डीके सिद्धार्थ
संगठनमंत्री वचनाराम सोलंकी वात्सल्य फाउंडेशन समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए युवाओं को प्रोत्साहित कर रहा है।

