
मूकनायक/ छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत एवं मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत दिनांक 02/10/2025 को होटल डॉल्फिन में एक बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती थे।बैठक में प्रमुख रूप से मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश मानिकपुरी,राष्ट्रीय ओ बी सी मोर्चा भारत के प्रमुख डॉ आई डी आशिया,प्रदेश महासचिव प्रेम मानिकपुरी,नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एड परमेश्वर मार्कण्डेय,वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गजभिए के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।यह बैठक भारत के संविधान की सुरक्षा,सम्मान और अमल बाजी करने,छत्तीसगढ़ को जातीय पूंजीवाद,बेरोजगारी,गरीबी एवं अन्याय ,अनाचार से मुक्त आदर्श छत्तीसगढ़ प्रदेश बनाने,ओ बी सी सहित सभी वर्गों की जनगणना कर इनको संख्यानुसार आरक्षण दिलाने,बढ़ते बिजली बिलो और महंगाई पर कठोर नियंत्रण करने आगामी विधान सभा चुनावों में ईमानदार एवं संविधान वादी प्रत्याशियों को जिताने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की है और निर्णय लिए गए।बैठक में तय किया गया कि बिना राजनैतिक दबाव और प्रभाव के इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता इसीलिए संयुक्त मोर्चा समर्थित पार्षद से सांसद तक जिताने पहले से ही प्रस्तावित प्रत्याशियों की घोषणा की जाए।इस दिशा में बेमेतरा विधान सभा क्षेत्र से डॉ उमेश मानिकपुरी को,रायपुर ग्रामीण से एड परमेश्वर मार्कण्डेय, विधान सभा नवागढ़ एस सी रिजर्व से कुमार गायकवाड़ को प्रस्तावित प्रत्याशी घोषित किया गया।इस तरह बहुत ही तेजी के साथ छत्तीसगढ़ की 90 विधान सभाओं में 50% विधान सभाओं में प्रस्तावित प्रत्याशियों की घोषणा कर ली जाएगी।पार्टी कोई भी हो किंतु भारत राष्ट्र,भारत के संविधान और मानवाधिकारों के रक्षक होना होगा उसी को समर्थन दिया जाएगा। जरूरतमंद बेरोजगारों को न्यूनतम 30000/ रु एवं योग्यतानुसार अधिकतम 300000/रु मासिक का सरकारी रोजगार की गारंटी के साथ ही आम जनता को बुनियादी सुविधाओं के अधिकारों की गारंटी,भयानक बिजली बिल एवं महंगाई जैसे मुद्दों को उठाकर छत्तीसगढ़ की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में आगामी 26/11/2025 को जंतर मंतर पर संविधान सुरक्षा दिवस पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ को विशेष आदर्श राज्य का दर्जा देने की मांग भी रखी जाएगी।

