मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर, बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती जिले के बस्ती – डुमरियागंज रोड बेलहरा चौराहा हनुमान मंदिर के पास पर एक सब्जी विक्रेता की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जिसके बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
मृतक की पहचान बस्ती जनपद के ग्राम धवरपारा निवासी पिंटू यादव के रूप में हुई है। वह अपने घर से सब्जी बेचने के लिए मंडी जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर मृतक के 18 वर्षीय बेटे शिवम यादव और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल बेलहरा चौराहा पर वाल्टरगंज थाना पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक की तलाश जारी है।

