मूकनायक/ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास/पाली/ राजस्थान।
पाली में सैनेटरी आइटम चोरी गोदाम का ताला तोड़ चोरों ने दिया वारदात को अंजाम पुलिस जांच में जुटी पाली में एक ताला तोड़कर चोरी करीब 7-8 लाख रुपए के सैनेटरी आइटम चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर गोदाम मालिक ने कोतावली थाने में इसको लेकर रिपोर्ट दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्जकर जांच शुरु की। ताला टूटा मिला था पाली शहर के कोतावली थाने में हाउसिंग बोर्ड निवासी रजनीश बोहरा पुत्र ओमप्रकाश बोहरा ने 3 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई। जिसमें बताया की वह मंडिया रोड़ नाकोड़ा मार्केट स्थित बालाजी एजेन्सी में मेनेजर है। जिसका सैनेटरी पाइप फिटिंग का गोदाम पाली अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के पास स्थित है। जहां पर पाइप सैनेटरी आदि का समान पड़ा रहता है। रिपोर्ट में बताया कि 26 सितम्बर की सुबह जब वह गोदाम गया तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो वहां पर रखे नल व बाथरुम एसेसरीज और ब्रास से संबंधित कई आइटम गायब मिले। जिनकी बाजार कीमत करीब 7-8 लाख रुपए है। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरु की।

