Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशदो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायलों को...

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायलों को किया रेफर

मूकनायक/ नेहा पहारिया स्वतंत्र पत्रकार

सिलवानी/रायसेन/मध्य प्रदेश

सिलवानी।। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। बरेली मार्ग पर नीगरी मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत सिलवानी सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चारों को रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है — राधेश्याम, निवासी सिमरिया कला, जसमन सिंह, निवासी वर्धा बमोरी, कल्लूबाई, निवासी सिमरिया, और करण सिंह, निवासी सिमरिया। डॉक्टर राहुल धाकड़ ने घटना की पुष्टि की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बाइट। परिजन
बाइट ।डॉक्टर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments