मूकनायक /ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल/ पाली/राजस्थान
जोधपुर में ऑयल पेंट गोदाम में लगी आग हुए धमाके फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी नेचरोपैथी सेंटर के मरीज दुसरे ब्लॉक में शिप्ट। पेंट के ड्रमों में रुक-रुक कर ब्लास्ट होने लगे फायर ब्रिगेड के स्काई लेडर के साथ ही एयरफोर्स की एक एक दमकल भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9.45 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के पास प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र (नेचरोपैथी सेंटर) की गली में स्थित ऑयल पेंट के गोदाम- दुकान में लगी। रंगा सागर नाम से तीन मंजिला दुकान और गोदाम में ग्राउंड से लेकर तीसरी मंजिल तक आग लग गई। आग लगने के बाद लगातार ड्रम फटने से विस्फोटक होने लगे। एक बारगी दमकलों को भी यहां से हटना पड़ा। मैन रोड़ पर रास्ता रोका गया और आरएसी के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। अत्यधिक मात्रा में आयल स्पिनर स्प्रिट भरा हुआ गोदाम कलर पेंट का बताया जा रहा है। इनमें अत्यधिक मात्रा में ऑयल स्पिनर स्प्रिंट भर हुआ है। आग लगने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सुचित किया गया। सुचना के बाद 5 दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किए। आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आई। मौके पर प्रताप नगर एसपी रविन्द्र बोथरा सहित पुलिस के अधिकारी पंहुचे नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में मरीज भर्ती खाली किया ऑयल पेंट गोदाम के पास स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र (नेचरोपैथी) सेंटर के दुसरे ब्लॉक में शिप्ट किया गया ताकि विस्फोटक की स्थिति में जनहानि न हो।