Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानजीरावल-अहमदाबाद बस से अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

जीरावल-अहमदाबाद बस से अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मूकनायक/गुलाबचंद जिंनगर सिरोही/ राजस्थान

सिरोही जिले के मंडार कस्बे मे पुलिस की कार्रवाई, जिसमे जीरावाला -अहमदाबाद रोडवेज बस से पांच पेटी अवैध शराब बरामद, मंडार थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान कार्यवाही की जिसमे जीरावला से अहमदाबाद जा रही बस में सुबह की तलाशी के दौरान रोहित कुमार निवासी अहमदाबाद के पास कपड़ों के थैंलों में छुपाकर रखी गई अवैध शराब मिली,आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर शराब जब्त की, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू, मंडार थाना ASI दिनेश कुमार रावल मय जाब्ता ने कार्यवाही को अंजाम दिया। सिरोही जिले का मंडार कस्बा गुजरात सीमा पर होने के कारण यहां अक्सर शराब व मादक पदार्थों की तस्करी होती रहती है। और जिसमें कई बार शराब माफिया पुलिस को भी चकमा देने में कामयाब हो जाते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments