Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछात्रों ने बनाया बेमिसाल प्रोजेक्ट: DIG, बस्ती ने बढ़ाया मनोबल

छात्रों ने बनाया बेमिसाल प्रोजेक्ट: DIG, बस्ती ने बढ़ाया मनोबल

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। प्रैक्टिस विद्यापीठ रुधौली, बस्ती में मिशन शक्ति के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का अनूठा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने विज्ञान, तकनीक और सामाजिक विषयों पर कई नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर डीआईजी बस्ती ने गहरी रुचि दिखाई और छात्रों से उनके प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली।

डीआईजी संजीव त्यागी ने बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, यदि व्यक्ति दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करे उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को साकार किया। उन्होंने कहा मैं भी एक सामान्य गाँव क्षेत्र से आया और एक शरारती बच्चा था लेकिन निरंतर प्रयास ने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया

मुझे विश्वास है कि इस विद्यालय से भी आने वाले समय में कोई डीआईजी, डीजीपी या बड़े अधिकारी जरूर बनेगा।

कार्यक्रम में विद्यापीठ के डायरेक्टर ने कहा कि डीआईजी बस्ती जैसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व का हमारे बीच आना हमारे लिए गौरव की बात है इससे छात्रों को न केवल आत्मविश्वास मिला है बल्कि उनके अंदर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी जागृत हुई है उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली ढंग से किया गया और अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments