मूकनायक) गुलाब चंद जीनगर
सिरोही /राजस्थान
राजस्थान का सीमावर्ती जिला सिरोही इन दिनों पेशुआ गांव की बेटी श्रद्धा आढ़ा के कारण पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. श्रद्धा ने प्रसिद्ध टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन 17 में अपने ज्ञान और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 लाख 50 हजार रुपए की इनामी राशि जीती. इस बड़ी उपलब्धि के बाद उनके गांव, परिवार और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

