मूकनायक/चन्द्रप्रकाश शेरू
रूदावल/ भरतपुर/राजस्थान
आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) जिला धौलपुर के तत्वावधान में ग्राम पंचायत आंगई जाटव बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में मान्यवर कांशीराम साहब जी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कांशीराम साहब जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर चंद्रशेखर मौर्य (संस्थापक सदस्य आजाद समाज पार्टी एवं पूर्व प्रदेश महासचिव राजस्थान) ने कांशीराम जी के जीवन, उनके संघर्ष, त्याग और समाज सुधार के लिए किए गए अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को एकता, अधिकार और सम्मान की राह दिखाई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरदार सुरेन्द्र सिंह (पूर्व जिला प्रभारी आसपा धौलपुर), वचन सिंह (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आसपा), सत्यभान (आईटी सेल प्रभारी आसपा धौलपुर), उग्रसेन डीलर, शेरसिंह ठेकेदार आंगई, भगवानलाल आंगई, गौरव रहलवाल बसेड़ी, एलम चिलाखुर, पीतम आंगई, जीतू मीना सागौर, पवन मीणा सागौर, जीतू कुशवाह बाड़ी, बंटू बघेल सैंपऊ, जगदीश जिन्दापुरा सहित भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और समाज में समानता, शिक्षा एवं जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन जय भीम, जय भारत के नारों के साथ हुआ।

