Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरआज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)के पदाधिकारियों ने पीड़िता को दी सहायता राशि

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)के पदाधिकारियों ने पीड़िता को दी सहायता राशि

मूकनायक/चन्द्रप्रकाश शेरू
रूदावल/ भरतपुर/ राजस्थान

गंगापुर सिटी से एक बेहद दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। मजदूरी करने आई महिला कमला देवी निवासी सीतोड़ गांव, बामनवास के साथ दरिंदगी की हदें पार की गईं। एक अज्ञात शख्स ने धोखे से बुलाकर उनके दोनों पैर काट दिए और करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी के कड़े लूट लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएमएस हॉस्पिटल पहुँच कर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और पीड़िता से मुलाकात की। पार्टी की ओर से पीड़िता को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया इस मौके पर चंद्रशेखर मौर्य प्रदेश महासचिव राजस्थान, नीरज मौर्य प्रदेश सचिव, भागीरथ बकोलिया सांगानेर विधानसभा अध्यक्ष,चन्द्रप्रकाश शेरू जिला उपाध्यक्ष भरतपुर ,त्रिलोक अटल विधानसभा अध्यक्ष बगरू उपस्थित रहे।आज़ाद समाज पार्टी इस घिनौनी वारदात की कड़ी निंदा करती है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments