Thursday, February 26, 2026
Homeआगरासमानता और समृद्धि पर आधारित राष्ट्रीय अधिवेशन कल, मुख्य अतिथि होंगे समाज...

समानता और समृद्धि पर आधारित राष्ट्रीय अधिवेशन कल, मुख्य अतिथि होंगे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

मूकनायक / ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी
आगरा/ उत्तर प्रदेश

भारतीय जाटव समाज संस्था (सामाजिक एवं सांस्कृतिक पंजीकृत) के तत्वावधान में “समानता और समृद्धि” विषयक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन कल रविवार को आगरा में किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण आयोजन राशि रिज़ॉर्ट, नगला शंकर लाल, धनौली, आगरा में प्रातः 12 बजे से आरंभ होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण होंगे। अधिवेशन में देश भर से सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, और संगठन से जुड़े पदाधिकारी भाग लेंगे। यह आयोजन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचारों विशेषकर समानता, सामाजिक न्याय और समृद्धि के मार्गदर्शन पर आधारित होगा।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि यह अधिवेशन सामाजिक चेतना, संगठनात्मक सशक्तिकरण और नई पीढ़ी को संविधानिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम होगा। साथ ही उन्होंने मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम की व्यापक कवरेज हेतु अपने प्रतिनिधि पत्रकार एवं छायाकार को कार्यक्रम में भेजने की कृपा करें, ताकि इस जनहितकारी आयोजन का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँच सके।

संपर्क:
उपेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष,
भारतीय जाटव समाज संस्था
मोबाइल: 9927062961

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments