Thursday, February 26, 2026
Homeबस्तीशौच के लिए गई 19 वर्षीय दलित युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने...

शौच के लिए गई 19 वर्षीय दलित युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जिले के थाना सोनहा क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शौच के लिए घर से बाहर गई 19 वर्षीय दलित युवती के साथ उसी गांव के एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम युवती शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और युवती को जबरन दबोचकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी बात बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन देर रात ही थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वही लोगो का कहना है की अभी जल्दी के जिले के सोनहा थाना की यह तीसरा और चौथा मामला है और बस्ती जिले मे ऐसी कई घटनाएँ हो रही है आखिर इसपे अंकुश कब लगेगा पुलिस से लोगो का कहना है की इसपे कठोर करवाई करके आरोपी को कड़ी सजा दे तुरंत।

थाना प्रभारी सोनहा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की BNS 64 (1) (दुष्कर्म),तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी

गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में भय और सुरक्षा की भावना बनी रहे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं और विशेषकर दलित वर्ग की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीण इलाकों में शौचालय की कमी भी इस तरह की वारदातों की बड़ी वजह मानी जाती है। अक्सर लड़कियां और महिलाएं शौच के लिए खेत या सुनसान स्थानों पर जाती हैं, जहां उनके साथ अपराध की आशंका बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समाजिक जागरूकता, शिक्षा और कड़े कानूनों के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं का उपलब्ध होना भी बेहद जरूरी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments