सत्यशील गोंडाने
बालाघाट, मूकनायक । पंचायत वारासिवनी के ग्राम उमरवाड़ा में कांग्रेस विधायक विवेक पटेल (विक्की भैया) ने लाखों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को बड़ी सौगात दी। सरपंच श्रीमती पूनम प्रवीन पांडे एवं ग्रामीणों के आग्रह पर पहुंचे विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।
विधायक पटेल ने ग्राम पंचायत उमरवाड़ा में महत्वपूर्ण कार्यों की नींव रखी—
- 1. गांधी चौक सभा मंच निर्माण
2. शासकीय माध्यमिक शाला उमरवाड़ा में समतलीकरण एवं बाउंड्री वाल
3. बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं चबूतरा निर्माण
विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य शीघ्र ही पूर्ण कराए जाएंगे।कार्यक्रम में आसपास की पंचायतों के सरपंच एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें ग्राम पंचायत कौलीवाड़ा के सरपंच सुनील राणा, ग्राम पंचायत पौनेरा (बासी) से सरपंच प्रतिनिधि रमेश नगपुरे, ग्राम पंचायत बकेरा से डॉ. प्रताप सिंह बिसेन, ग्राम पंचायत कायदी के सरपंच जीतू राजपूत, पूर्व सरपंच मुन्नालाल जैतवार और ईश्वरी पटले प्रमुख थे।
निर्भया आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती यशोदा राहंगडाले ने भवन निर्माण हेतु आवेदन सौंपा, जिसे विधायक ने स्वीकार करते हुए भवन बनवाने का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व सरपंच सुदाम सिरसाम ने उमरवाड़ा से सिंगोड़ी मार्ग (4 किमी) बनाने की मांग रखी।अपने संबोधन में विधायक पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी अनुरोधों को प्राथमिकता दी जाएगी।अंत में सरपंच श्रीमती पूनम प्रवीन पांडे ने भावुक अपील करते हुए कहा कि वे एक महिला सरपंच हैं और यदि उनसे कोई छोटी-मोटी गलती हो जाती है तो ग्रामीण उन्हें अवगत कराएं, ताकि वह सुधार कर सकें। उन्होंने कहा कि “बिना वजह सोशल मीडिया या मोबाइल संदेशों में बदनाम करने का प्रयास न करें। आज मैं हूँ, कल आपके घर की भी बेटी सरपंच बन सकती है। मैं भी तो आप ही की बहू हूँ।”

