
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता – विष्णु प्रसाद बैरवा
बूंदी – लाखेरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के प्रयास में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया । जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। जिसके तहत उप निरीक्षक सुभाषचन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोच लिया।घटना का विवरण9 सितम्बर 2025 की रात लगभग 8 बजे फरियादी रामदयाल मीणा (40), निवासी बसवाड़ा अपने साथी सोहनलाल के साथ खेत की रखवाली के लिए जा रहा था। इस दौरान सरकारी स्कूल के पीछे रास्ते में गांव का ही निवासी पुष्पचन्द पुत्र शिशुपाल मीणा सामने आया और गाली-गलौज करने लगा।मना करने पर आरोपी ने रामदयाल के सिर पर ईंट से दो वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर उसके भाई ने बीच-बचाव किया और घायल को थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।इस पर थाना लाखेरी ने प्रकरण संख्या 159/2025 धारा 115(2), 126(2), 110, 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती उमा शर्मा व वृताधिकारी लाखेरी श्री नरेन्द्र कुमार नागर (RPS) के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सूचना तंत्र का इस्तेमाल कर आरोपी की तलाश की और आरोपी पुष्पचन्द (40), निवासी बसवाड़ा थाना लाखेरी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीमश्री सुभाषचन्द्र, उ.नि. थानाधिकारी लाखेरीश्री बाबूलाल, सउनि.श्री महावीर, कानि. 1128आरोपी का आपराधिक रिकॉर्डगिरफ्तार आरोपी पुष्पचन्द पर इससे पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें मारपीट, चोरी, छेड़छाड़ और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। कुछ मामलों में उसे सजा हो चुकी है, जबकि कुछ प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं।

