
रायपुर
मूकनायक / गोपाल मेघवंशी.
हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारावफ़ात) के मौके पर नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस अवसर पर सैकड़ों अकीदतमंद हरे झंडों और नातिया कलाम के साथ जुलूस में शामिल हुए।
जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ निर्धारित स्थल पर पहुंचा, जहाँ उलमा-ए-किराम ने हज़रत मोहम्मद की सीरत पर रौशनी डालते हुए अमन-ओ-मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम दिया।
कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों की ओर से जगह-जगह पानी, शरबत और मिठाइयों के सबील लगाए गए। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे जुलूस शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
पूरे शहर में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जश्न पुरअमन तरीके से मनाया गया। इस मौके पर समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें सदर वसीम अकरम पठान, पूर्व सदर एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष जमील पठान, नायब सदर पीरु मोहम्मद शाह, पूर्व नायब सदर हाजी इमामुद्दीन मंसूरी, सेक्रेटरी बाबू खां मंसूरी, पूर्व सेक्रेटरी रज्जाक खान पठान (पप्पू जी), खजांची फारूक मंसूरी, पूर्व खजांची हारून मोहम्मद सद्दाम, बाबू पठान, गफ्फार शाह, फिरोज पठान, आजाद मंसूरी, अशरफ मंसूरी, इमरान पठान, शायर रईस रायपुरी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

