मूकनायक /विजयराम /आजाद/उत्तर प्रदेश
महरौनी/ललितपुर
स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय महरौनी में बुधवार, 11 सितंबर 2025 को बी.ए. तृतीय सेमेस्टर के 140 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष यादव ने अपने उद्बोधन में छात्रों को बधाई दी और शिक्षा की दिशा में डिजिटल तकनीक का सही उपयोग कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि श्री हाकिम सिंह, ग्राम प्रधान किसरदा ने विद्यार्थियों को टैबलेट मिलने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र विक्रम वेद ने किया। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस योजना की सराहना करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक कृपाल सहित अन्य छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी गण, पूर्व पार्षद श्री तिलक सिंह तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

