Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedमुस्लिम समाज ने गुरु सिंह सभा दयालबंद को 3 लाख 11 हजार...

मुस्लिम समाज ने गुरु सिंह सभा दयालबंद को 3 लाख 11 हजार 786 रुपए की सहायता राशि सौंपी

मूकनायक/जहुर अली

बिलासपुर

पंजाब में बाढ़ से आई त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस आपदा की घड़ी में बिलासपुर भी पीछे नहीं रहा। सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बिलासपुर मुस्लिम समाज ने दयालबंद गुरुद्वारा समिति को 3 लाख 11 हजार 786 रुपए की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीधे पहुंचाई जाएगी।

///बिलासपुर की परंपरा, हर संकट में साथ///
उसकी देन कमेटी बिलासपुर के प्रमुख शेख नजीरुद्दीन और एस.ए. कादिर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के पदाधिकारी दयालबंद गुरुद्वारा पहुंचे। यहां समिति के अध्यक्ष मनदीप सिंह गंभीर और सचिव अमरजीत सिंह दुआ को सहायता राशि सौंपी गई। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि “बिलासपुर की परंपरा रही है कि देश पर जब भी संकट आया, यहां के लोग एकजुट होकर मदद के लिए खड़े हुए हैं।”

////11 अक्टूबर को पंजाब पहुंचाएंगे राहत///

गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष मनदीप सिंह गंभीर और सचिव अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि मुस्लिम समाज से मिली राशि सहित समिति द्वारा एकत्रित सहयोग राशि 11 अक्टूबर को पंजाब ले जाई जाएगी। समिति का दल प्रभावित गांवों तक जाकर परिवारों को सीधे राहत सामग्री और आर्थिक मदद पहुंचाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments