Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं के गले का लाँकेट छीने वाले गैंग का सरगना समेत 8...

महिलाओं के गले का लाँकेट छीने वाले गैंग का सरगना समेत 8 लुटेरे गिरफ्तार ,चार लाँकेट हथियार व बाइक बरामद

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। पुलिस ने महिलाओं के गले का लाँकेट छीनने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर लालगंज पुलिस ने कुवानो नदी की पुलिया के पास घेराबंदी कर गैंग के सरगना शत्रुघ्न उर्फ पंगुल समेत आठ शातिर लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चार लाँकेट, दो चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शत्रुघ्न उर्फ पंगुल, विवेक, इन्द्रजीत, गौरी शंकर, विनित, एक अन्य विवेक, बालकेश और एक बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गैंग का सरगना शत्रुघ्न और उसका साथी बालकेश पहले से ही कई संगीन धाराओं में वांछित थे।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे राह चलती महिलाओं को अपना आसान निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही वे महिलाओं के गले से सोने-चाँदी के लाँकेट झपटकर भाग जाते थे और बाद में उन्हें बेचकर पैसे आपस में बाँट लेते थे। हाल के दिनों में क्षेत्र में लगातार हो रही चैन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं के पीछे यही गिरोह सक्रिय था।

इस सफलता में स्वाट टीम प्रभारी संतोष गौड़, एसओजी प्रभारी विकास यादव, थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष लालगंज की अहम भूमिका रही। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपियों को घेरा और मौके पर गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में महिलाओं के साथ हो रही लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। साथ ही बाकी फरार अपराधियों की तलाश भी जारी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments