Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानभीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 क्विंटल 81 किलो डोडा चूरा जब्त

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 क्विंटल 81 किलो डोडा चूरा जब्त

मूकनायक/गोपाल मेघवंशी

भीलवाड़ा /राजस्थान

भीलवाड़ा जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 क्विंटल 81 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप (RJ-01 GG 3164) और केटा कार (RJ-30 CC 5040) को भी जब्त किया। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा रोशनलाल पटेल के निर्देशन और पुलिस उप अधीक्षक गंगापुर हरजीराम चौधरी की देखरेख में, थानाधिकारी रायपुर अर्जुनलाल व जिला स्पेशल टीम ने नाकाबंदी के दौरान की।

पुलिस ने मामला धारा 8/15 NDPS एक्ट में दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस ने कहा कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से तस्करों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments