Thursday, February 26, 2026
Homeबयानाब्रह्मबाद में जाटव समाज सुधार की मीटिंग का आयोजन ,जिला जाटव महासभा...

ब्रह्मबाद में जाटव समाज सुधार की मीटिंग का आयोजन ,जिला जाटव महासभा भरतपुर की कार्यकारिणी का गठन

मूकनायक/ ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी
बयाना/ भरतपुर/ राजस्थान

बयाना उपखंड के गांव ब्रह्मबाद के शीतला मेला ग्राउंड की जाटव धर्मशाला में जिला जाटव महासभा भरतपुर द्वारा समाज सुधार एवं कुरीतियों की रोकथाम को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की शुरुआत विश्वरतन, महामानव, सिंबल ऑफ नॉलेज, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर ओर पुष्प अर्पित कर किया गया। मीटिंग में मुख्य अतिथि जिला जाटव महासभा के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह फौजी विशिष्ट अतिथियों में जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह, समय सिंह थानेदार,जिला संगठन मंत्री शिव कुमार ब्रह्मबाद, जिला महासचिव प्रेम सिंह ठेकेदार कोठीखेड़ा, केदार रसेरी, बहादुर बंगशपुरा, राम सिंह सुल्तानपुर का माला एवं साफा पहनकर और बाबा साहब का की तस्वीर देखकर सम्मान किया गया।
मीटिंग की अध्यक्षता ब्रह्मवाद के पूर्व सरपंच अमृतलाल जाटव एवं मीटिंग का संचालन वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया।

कुरीतियों पर पाबंदी लगाने और समाज सुधार पर हुई चर्चा

जिला जाटव महासभा भरतपुर कि इस मीटिंग में पहुंचे सैकड़ो बुद्धिजीवियों ने जाटव समाज में पनप रही कुरीतियों पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से बाल विवाह, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, लग्न एवं टीका समारोह में कम संख्या में उपस्थिती, शादी समारोह में बैंड बाजे, डीजे पर पूर्ण पाबंदी लगाने, शादी समारोह में अनर्गल खर्च करने, नशाखोरी पर पूर्ण विराम लगाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, सट्टा जुआ पर पाबंदी लगाने एवं समाज को एकजुट करने सहित कर कई अन्य कुरीतियों पर पाबंदी लगाने पर चर्चा की गई। और घोषणा की गई कि आगामी दिनों में बयाना तहसील के समस्त गांवों की बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी जिसमें सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जा सके।

जिला जाटव महासभा बयाना ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

जिला जाटव महासभा भरतपुर के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह फौजी द्वारा जिला जाटव महासभा बयाना ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रामेश्वर प्रसाद ब्रह्मबाद, संरक्षक और विधि सलाहकार के पद पर एडवोकेट अतर सिंह कैन, मीडिया प्रभारी के पद पर मूकनायक अखबार के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ ओमप्रकाश वर्मा को नियुक्त किया गया।

मूकनायक अखबार का किया विमोचन

जिला जाटव महासभा भरतपुर द्वारा की गई मीटिंग में जिला अध्यक्ष धर्म सिंह फौजी द्वारा मूकनायक अखबार का विमोचन किया गया। अखबार के विमोचन पर मूकनायक अखबार के राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा ने जानकारी देते हो बताया कि बाबा साहब ने 31 जनवरी 1920 को मूकनायक मासिक पत्रिका मराठी में महाराष्ट्र में पहली बार प्रकाशित किया गया लेकिन किन्हीं कारणों से बाबा साहब को मूकनायक मासिक पत्रिका 1923 में ही 3 साल बाद बंद करनी पड़ी , बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर ही आधारित मूकनायक का नाम पुणे महाराष्ट्र के तुषार विनायक गायकवाड को मिला जिन्होंने 31 जनवरी 2021 से ठीक 101 वर्ष के बाद मूकनायक को फिर से जिंदा किया और आज भारत के लगभग 13 राज्यों से ज्यादा मूकनायक की मासिक पत्रिका हिंदी में प्रकाशित की जा रही है जो कि बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों और बाबा साहब के विचारों पर आधारित है जहां दवे ,कुचले, दलित,शोषित वंचितों की आवाज को बुलंद करने का काम मूकनायक मासिक पत्रिका ठीक प्रकार से कर रही है आने वाले समय में मूकनायक को राष्ट्रीय मीडिया घोषित करने के लिए मूकनायक के चार सौ पचास पत्रकारों की टीम 24 घंटे काम कर रही है जिनका उद्देश्य है मूकनायक अखबार को भारत के बहुजनों के प्रत्येक घर तक पहुंचाना।

इस अवसर पर सेवानिवृत अध्यापक राम सिंह जाटव, गोवर्धन , सीएचओ थान सिंह जाटव, बिशन सिंह जाटव, हरि सिंह ढंढिया, दीपक जाटव, पप्पू जाटव, रामकिशन जाटव, संदीप जाटव, बृजेश कुमार जाटव, अंकित कुमार जाटव , उदय सिंह जाटव , योगेश कुमार जाटव, जीवन कुमार जाटव, के सहित ब्रह्मबाद के अलावा दर्जनों गांवों के प्रबुद्ध नागरिक एवं सैकड़ो की संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments