Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबोधगया मुक्ति आंदोलन रैली का दमोह में कार्यक्रम सम्पन्न

बोधगया मुक्ति आंदोलन रैली का दमोह में कार्यक्रम सम्पन्न

मूकनायक/ गौतम बालबोंदरे

दमोह (बालाघाट) आज दिनांक 6सितम्बर 2025को पूज्य भंदन्त धम्मशिखर जी के नेतृत्व में बिहार स्थित महाबोधि महाविहार बोधगया को गैर बुद्धिस्ट से मुक्ति दिलाने को लेकर गत 20 अगस्त 2025 से डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की जन्मस्थली महू से शुरू हुई विशाल धम्म शांति मशाल यात्रा का आगमन आज तहसील बिरसा के अन्तर्गत ग्राम दमोह स्थित प्रज्ञादीप बुध्द विहार दमोह में आगमन हुआ ।जहां बुद्धिष्ट ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर ग्राम में शांति मशाल रैली निकाली गई, जो लालचौक, बस स्टैंड , हास्पिटल होते हुए प्रज्ञादीप बुध्द विहार में बाबा साहब प्रतिमा में माल्यार्पण कर विहार में पूजा वंदना कर बोधगया महाबोधि महाविहार को मुक्त कराने का संकल्प लेकर भिक्षु संघ द्वारा किये जा रहे आंदोलन को तन मन धन से सहयोग कर सफल बनाने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर भिक्खु संघ के सभी पूज्य भंते जी ने अपने विचारों द्वारा सभी के कल्याण की मंगलमैत्री करते हुए बुद्ध की शांति और करुणा से महाविहार के मुक्ति के लिए क्षेत्रीय धर्मालंबियों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयु.तेजलाल उके, सुमरनलाल खोब्रागढे, एस आर उके, जितेन्द्र वासनिक सुन्दरलाल खोबरागड़े, रवि खाण्डेकर, बलिराम रामटेके, शंकर भौतेकर, तारेन्द्र उके, कन्हैया मेश्राम पंच, वंदना भेलावे पंच, संगीता उके, कविता रामटेके, आयुष्मति शशि दिलीप रामटेके, स्वेजा उके, ममता भौतेकर, गोपाल रामटेके, रीना, प्रानिधि, सुश्री कोल्हेकर, धुन्दु रामटेके तथा सभी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष उपासक -उपासिकाओ की प्रमुख उपस्थिति एवं सराहनीय योगदान रहा। अंत में महाबोधि महाविहार मुक्ति आन्दोलन के लिए उपस्थित उपासक उपासिकाओ द्वारा मुक्त कंठ से भिक्षु संघ को दान देकर शांति मशाल रैली को लांजी के लिए प्रस्थान किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments