मूकनायक/ ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी
हिंडौन सिटी/ राजस्थान
संस्कृति और सेवा के प्रति समर्पित भारत विकास परिषद, शाखा हिंडौन सिटी द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में शाखा द्वारा “ए निर्मल ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन,” मोहन नगर में सातवां कार्यक्रम आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण राम्बराज जी द्वारा प्रदान किया गया। शाखा अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
“आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिकाओं को न केवल शारीरिक रूप से सक्षम बनाता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, साहस और मानसिक दृढ़ता का संचार करता है। आज के समय में यह शिक्षा हर बालिका के लिए आवश्यक है।”
कार्यक्रम प्रभारी मोना मित्तल ने बताया कि गुड टच–बैड टच जैसे जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ यह प्रशिक्षण बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा करने और हर परिस्थिति में सजग रहने की प्रेरणा प्रदान करता है।
शाखा गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता एवं शाखा सचिव दीनदयाल सिंहल ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में कुल 286 छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान राजो देवी, माया गोयल, पूजा गुप्ता, सुषमा गर्ग, कविता एरेन सहित अनेक परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
संस्कार गतिविधि के अंतर्गत परिषद द्वारा ब्राइटसन स्कूल, परशुराम कॉलोनी में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दो उत्कृष्ट अध्यापकों एवं दो उत्कृष्ट विद्यार्थियों को रोली-अक्षत तिलक, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
शाखा अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता ने परिषद का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि परिषद शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम की दिशा में सतत कार्यरत है।
प्रकल्प प्रभारी हुकम सिंह गुर्जर ने गुरु–शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि –> “गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हमारी संस्कृति की उस अमर परंपरा को जीवित रखता है, जिसमें गुरु का सम्मान और छात्र का अभिनंदन समाज को संस्कारित एवं सशक्त बनाता है।”सचिव दीनदयाल सिंहल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कमलेश शर्मा सहित लगभग 788 विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

